1953: डीएमके लीडर एम.के.स्टालिन का जन्म हुआ

1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।

1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।

1966: ब्रिटेन की मुद्रा प्रणाली पाउंड और शिलिंग में परिवर्तन की घोषणा की गई। तब तक एक पाउंड में 20 शिलिंग और हर शिलिंग में 12 पेंस होते थे। नई व्यवस्था में एक पाउंड में 100 पेंस रखे गए।

1968: भारतीय क्रिकेटर सलील अंकोला का जन्म हुआ

1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।

1973: फिलिस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सेप्टेंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।

1983: ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी कॉम का जन्मदिन।

1994: बॉलिवुड के फिल्म निदेशक और प्रॉड्यूसर मनमोहन देसाई का निधन हुआ

1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी गायकी से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।

1998: नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।

2000: तिब्बती सूचना तंत्र ने बताया कि जनवरी में भारत चले गए करमापा लामा के अभिभावकों को चीन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।