1983: नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।

1990: चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।

1996: रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने डीप ब्लू नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।

1997: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1999: प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहां की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।

2000: संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।

2002: लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी जिले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।

2002: नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।

2004: फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।

2005: बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।

2006: संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।