1564 : महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।

1677 : इंग्लैंड नरेश चाल्र्स द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ डचों से गठबंधन किया।

1763 : प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।

1764 : अमरीका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।

1798 : फ्रांस ने रोम पर कब्जा कर उसे गणराज्य घोषित किया।

1806 : फ्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाजों के लिए अपने बंदरगाह बंद किए।

1890 : अमरीकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।

1906 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।

1909 : एकापुल्को मैक्सिको में फ्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।

1926 : अमरीका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।

1944 : ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।

1961 : बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।

1962 : अमरीका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1965 : मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।

1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।

1976 : मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।

1970 : इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।

2008 - हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।

2009 - सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7त्न की कमी की।

2010- केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी। जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।

2017 - इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।