1705:औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।
1785:वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।
1872:अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वाइसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की।
1897:जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1941:गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्म।
1943:स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।
1971:दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केंद्र बना हुआ है।
1986:दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू।
1994:कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 432 विकेट लेकर सर रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोडक़र सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1999:अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।
2008:ओडिशा के शिशुपालगढ़ में 2500 साल पुराने शहर के अवशेष मिले।
2009:भारतीय पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को अपने पदक लौटाए।
2005:इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति।
2014:सऊदी अरब के मदीना शहर में होटल की आग में 15 लोगों की मौत।