मेष-विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, सामाजिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, विवाद समापन की ओर, यात्रा संतोषजनक।

वृषभ-सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, कठिनाइयों में कमी, कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, मेल-मिलाप की ओर रुचि, व्यापार में धन निवेश, सुयश की प्राप्ति।

मिथुन-स्वास्थ्य में शिथिलता, पारिवारिक समस्याओं से मन उदास, विवाद की आशंका, यात्रा में कष्ट, वाहन से भय, चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका, अपव्यय भी।

कर्क-ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, आॢथक व्यावसायिक उन्नति, पुरातन विवाद का समापन, पठन-पाठन में रुचि, सुख के जरूरी साधन सुलभ, आनन्द की अनुभूति।

सिंह-विचारित कार्यों में प्रगति, व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, विवादास्पद मसला हल, मनोबल में वृद्धि, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, सद्विचारों का उदय।

कन्या-ग्रहयोग बेहतर, समस्याएं सुलझने की ओर, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मानसिक राहत, धर्म अध्यात्म में आस्था, जिम्मेदारियों हेतु व्यय।

तुला-दिनचर्या अव्यवस्थित, व्यावसायिक पक्ष में निराशा, राजकीय पक्ष से उलझनें, परिस्थितियां भाग्य के विपरीत, खर्च से परेशान, अशांति का माहौल, यात्रा कष्टकर।

वृश्चिक -नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, आमोद प्रमोद के साधन सुलभ, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, विशिष्टजनों से सम्पर्क, दाम्पत्य जीवन में सुखी, मनोरंजन में रुझान।

धनु-पराक्रम से कार्यसिद्धि, इच्छानुकूल घटनाएं घटित, आत्मबल में वृद्धि, महत्वपूर्ण सफलता, व्यापार में धन निवेश, पारिवारिक प्रसन्नता, परोपकार की भावना जागृत।

मकर-व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि, पारिवारिक मतभेद समाप्त, संभावित यात्रा का कार्यक्रम, मंगल आयोजन संपन्न।

कुम्भ-दिनचर्या अस्त-व्यस्त, अध्यात्म के प्रति अरुचि, राजकीय पक्ष से प्रतिष्ठा पर आघात, लाभ का मार्ग अवरुद्ध, विचारों में उग्रता, उन्नति में बाधा। 

मीन-समय संतोषजनक, परिस्थितियां अनुकूल, सुसंदेश की प्राप्ति, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, प्रियजनों से विचार-विमर्श, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम।