1509:दीव की लड़ाई आज ही के दिन लड़ी गई थी। इसे चौल की दूसरी जंग भी कहा जाता है।

1760:सदाशिव राव भाउ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर की लड़ाई में निजाम की सेना को बुरी तरह मात दी।

1815:पनीर बनाने का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।

1916:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खुला।

1925:बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ड्डिट्रक ट्रेन चली।

1938:प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।

1954:इलाहाबाद में चल रहे प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। 

1959:अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक एन रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी होली भी शामिल था।

1963:रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ था।

1969:सी एन अन्नादुरई का निधन।

1970:तलचर में भारत के पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।

1971:चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1986:पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम निर्मल हृदय का दौरा किया।

1988:परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।