1556:चीन के शेन्सी प्रांत में भूकंप। आठ लाख 30 हजार लोगों की मौत।

1857:कलकत्ता यूनिवर्सिटी की स्थापना।

1924: रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1939: चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।

1950:जन गण मन देश के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।

1951:प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1952: मुंबई में पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित।

1961:हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक। दोनों की शादी पांच साल भी नहीं चली।

1979: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1984:स्टीव जॉब्स की कंपनी एपल ने मैकंटोश कम्प्यूटर बाजार में उतारा।

1996: संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश।

2001: जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर।

2002: भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।

2003: भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।

2005: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुंचे।

2005: तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या।