1708 :शाहू को मराठा शासक बनाया गया।

1757 :पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना।

1863 :स्वामी विवेकानंद का जन्म।

1931:पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।

1934:भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।

1972:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।

1976:जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन।

1984 : भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से जोडऩा था।

1985:इस दिन से भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाना शुरू हुआ। 

1991:अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को पारित किया।

1998: 19 देशों ने मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए सहमति व्यक्त की।

2010:हैती में भीषण भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत।

2022: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग हाउस आवास के गार्डन में पार्टी को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी।