1616- ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
1692 - कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1818 - मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1836- प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1886- भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।
1908- हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1912 - सम्राट जार्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हुए।
1940- भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म।
1946- लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1969- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन।
1972- पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।
1974- भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।
1975- नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।
1987 - पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।