1873:नेपोलियन तृतीय का निधन।
1915:दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।
1927:पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म।
1934:अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।
1945:महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता सर छोटूराम का निधन।
1963:देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।
1972:इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।
1982:भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
2001:बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2007: स्टीव जॉब्स ने पहले आईफोन 1 की घोषणा की, जिसने स्मार्टफोन क्रांति की शुरुआत की।
2008:श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।
2011:ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012:लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।
2020:भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।