1664:छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1885:आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।

1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।

1929:मदर टेरेसा भारत में वंचितों और गऱीबों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं।

1947: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता।

1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।

1980 : सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1989:इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

2002:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।

2002:बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया।

2008:अमरीका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई।

2012:सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल।

2017: हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।