1833- ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
1894-रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेला का उद्घाटन किया।
1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1911 - अमरीका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1956 - फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1957 - अमरीका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
1959-अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट मेनका का प्रक्षेपण।
1974 - बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991- इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला। ब्रिटेन से इराकी दूतावास के आठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।
1993 - अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे। मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।