1704:गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों, बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह, को वज़ीर खान ने इस्लाम कबूल न करने पर दीवार में चुनवा दिया था।
1899:जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने की प्रतिज्ञा करने वाले शहीद सरदार उधम सिंह का जन्म हुआ था।
1904:दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत।
1925:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1978:भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
1997:ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।
2003:ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6।6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।
2004:शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
2006:आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2012:चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत।