1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन हुआ था।
1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1924 : भारतीय प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की थी।
1959 : जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ था।
1979 : सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन हुआ था।
1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वल्र्ड’ मुंबई में खुला था।
1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
2000 : विश्वनाथन आनंद पहली बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।
2005 : यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया था।
2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।