न्यूजीलैंड और टी-20 विश्व कप क्रिकेट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय चयन समिति ने खिलाडिय़ों के कद के बजाय प्रदर्शन को ज्यादा तरजीह दी है। रन के लिए जूझ रहे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एवं ङ्क्षरकू ङ्क्षसह को 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में जगह दी गई है। भारतीय टीम ने पिछले वर्ष 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अपनी जमीन पर खेलने के कारण टीम इंडिया के पास तिलिस्म तोडऩे का सुनहरा मौका होगा, क्योंकि अभी तक कोई भी टीम लगातार दोबारा चैंपियन नहीं बन सकी है। बीसीसीआई ने 2026 में 7 फरवरी से होने वाले टी-20 विश्व कप क्रिकेट के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। घरेलू शृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। किशन भी पारी की शुरुआत करने के लिए भारत के पास विकल्प है। चयनकर्ताओं ने इस बार ऐसे खिलाडिय़ों को टीम में शामिल किया है जिनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा है। संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 163.78 है। इसी तरह अंतिम ओवरों में रन गति तेज करने के लिए हाॢदक पांड्या, शिवम दूबे, ङ्क्षरकू ङ्क्षसह जैसे खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा एवं विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की जिम्मेवारी युवा खिलाडिय़ों पर होगी। सूर्य कुमार यादव को कप्तान बनाया गया है, जिन पर बेहतर कप्तानी के साथ-साथ अपना प्रदर्शन सुधारने की चुनौती होगी। अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है, जो गेंद एवं बल्ले से टीम इंडिया को मजबूती दे सकते हैं। जितेश शर्मा का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका प्रदर्शन पिछले सभी मैचों में शानदार रहा है। हॢषत राणा को फिर से टीम इंडिया में जगह मिली है। भारत के पास कुलदीप यादव तथा वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिन गेंदबाज हैं। जबकि अक्षर पटेल और वाङ्क्षशगटन सुंदर जैसे स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजी को भी मजबूती प्रदान करेंगे। तेज और उछाल भरी पिच के लिए हॢषत राणा काफी कारगर साबित होंगे। तेज गेंदबाजी की बागडोर जसप्रीत बुमराह एवं अर्शदीप ङ्क्षसह के कंधों पर होगी। हाॢदक पाड्या भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल का टीम में न होना भी क्रिकेट विशेषज्ञों को अखर रहा है। इस बार के विश्व कप में स्टैंडबाई के तहत किसी खिलाड़ी को नहीं रखा गया है। टीम के चयन में दाएं-बाएं के संयोजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या एवं बुमराह जैसे खिलाड़ी पिछले विश्व कप क्रिकेट टीम में शामिल थे, जबकि इस बार मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत एवं यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। चयनकर्ताओं ने इस बार ऑलराउंडरों को विशेष तरजीह दी है। हाॢदक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकृृष्ट किया था। भारत के स्पिन गेंदबाज अपनी विविधता व नियंत्रण से विपक्षी टीम को परेशानी में डालने का माद्दा रखते हैं। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती कलाई की चतुराई एवं रहस्य से विपक्षी टीम की परीक्षा ले सकते हैं। पिछले कुछ वक्त से राष्ट्रीय चयन समिति की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। खासकर शुभमन गिल के चयन पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने ऊंगली उठाई थी। सूर्य कुमार यादव एवं उनकी टीम को मेजबानी का फायदा मिलेगा, क्योंकि उनको अपनी धरती पर खेलना है। टीम इंडिया को बेहतर भविष्य के लिए हाॢदक बधाई।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट