2012 : ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

2009 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई।

2008 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अमरीका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

2007 : चीन के दक्षिणी यूनैन प्रांत के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

2002 : ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

1998 : नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफा।

1991 : कजाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1974 : पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

1971 : कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

1962 : अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।