1842:अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1927:महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1931:जोसफ ए लियोंस ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1932:ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने विदेश में प्रसारण शुरू किया।

1934:प्रतिभा पाटिल का जन्म, जो बाद में भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।

1941:एडोल्फ हिटलर ने पूरी तरह जर्मन सेना की कमान संभाली।

1961:गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

1983:ओरिजनल फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी, द जुल्स रिमेट ट्रॉफी, रियो द जेनेरियो स्थित ब्राजील के फुटबॉल फेडरेशन के मुख्यालय से चोरी।

1984:चीन के प्रधानमंत्री जाओ जियांग और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने 1997 में हांगकांग चीन को वापस सौंपने के लिए चीन-ब्रिटेन संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।

2007:टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा।

2012:पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2018:भारत के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लेकर जाने वाले जीएसएलवी-एफ11 का श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण।

2018:लोकसभा में ‘सरोगेसी (विनियमन) विधेयक को मंजूरी।