1398:आमिर तिमूर ने सुलतान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली।
1865:अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।
1946:मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।
1963:अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।
1989:सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला।
1995:अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997:किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
2014:रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2017:राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
2019:तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।