2014 : अमरीका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

2009 : लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गई।

2008 : शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।

2005 : भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

2002 : तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।

2000 : भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1971 : भारत-पाक युद्ध समाप्त।

1996 : नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।

1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1933 : भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

1931 : भारत के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में 'भारतीय सांख्यिकी संस्थानÓ की स्थापना हुई।