1631: इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1920 : चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत।
1945 : दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली।
1951 : हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1960 : अमरीका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।
1971 : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्ध-विराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985:कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।
2009:फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।
2012:दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और इस घटना से गुस्साए लोग सडक़ों पर उतर आए।