मेष:किसी योजना पर कार्यारम्भ, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, नवसम्पर्क से कुछेक मसला हल होने की ओर, मनोरंजन में रुझान, व्यक्तित्व का विकास।
वृषभ-व्यवसाय में विस्तार, प्रभावशाली हस्तियों से असहयोग, निजी जिन्दगी में सुख के साधन, अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय, कर्ज की निवृत्ति, हर्ष भी।
मिथुन-दिनमान अनुकूल, जटिल समस्याओं का समाधान, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, बकाए धन की प्राप्ति, यश में वृद्धि, यात्रा का प्रसंग।
कर्क-परिश्रम के बावजूद सफलता, जोखिम से नुकसान, किसी से विश्वासघात, कार्यों में विफलता, पारिवारिक-शारीरिक कष्टï, स्वजनों से मनमुटाव, धर्म-कर्म में आस्था।
सिंह-परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, अपने स्तर को बनाये रखने के लिए अधिक व्यय, कार्य क्षमता में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि।
कन्या:दिन बेहतर, धनागम का सुयोग, परिणाम के अनुरूप सफलता, दूसरों की सलाह से कामयाबी, बुद्धि का विकास, घरेलू समस्याएँ सुलझने की ओर, मन प्रसन्न।
तुला-शुभ भावनाओं का उदय, उन्नति का सुअवसर, अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग, सुसंदेश मिलने से खुशी, व्यक्तित्व का विकास, धार्मिक-मांगलिक कार्यों में रुचि।
वृश्चिक-विचारित योजना अधूरी, शंका-कुशंका प्रभावी, कार्यों में विफलता, आय में कमी, किसी बात को लेकर परेशान, शत्रु सक्रिय, मित्रों-परिजनों से तनाव ।
धनु-समय अनुकूल, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, आपसी वैमनस्यता में कमी की अनुभूति, विशिष्ठïजनों से सम्पर्क, सुख के साधन उपलब्ध, मन प्रसन्न।
मकर-कार्यों में सफलता, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, आपसी संबंधों में मधुरता, धर्म के प्रति आस्था, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, सुसंदेश की प्राप्ति।
कुम्भ-व्यापार में धन निवेष अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग, कार्य क्षमता में वृद्धि, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, मान प्रतिष्ठïा में वृद्धि, आवागमन में अनुकूलता।
मीन-विविध पक्षों में निराशा, स्वास्थ्य में शिथिलता, किसी बात को लेकर परेशान, अपेक्षित सहयोग का अभाव, यात्रा में परेशानी, विश्वासघात की आशंका।