1917: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने जनरल एलेनबाय के नेतृत्व में यरुशलम पर कब्ज़ा किया।
1946 : सोनिया गांधी का इटली में जन्म।
1946 : दिल्ली के काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और पाक के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग।
1961 : तंगानिका को आजादी मिली। जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम प्रधानमंत्री बने और 1964 में जंजीबार द्वीप के साथ विलय के बाद इसका नया नाम हुआ तंजानिया।
1979 : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चेचक के उन्मूलन के लिए दुनियाभर में चलाए गए अभियान के करीब दस बरस बाद इस घातक संक्रमण के उन्मूलन का ऐलान।
1987 : इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान माइक गैटिंग और अंपायर शकूर राणा के बीच जमकर बहस हुई और दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया।
1992 : प्रिंस चाल्र्स और प्रिंसेस डायना के अलग होने की औपचारिक तौर पर घोषणा। 29 जुलाई 1981 को हुए इस जोड़े के शाही विवाह को करीब एक अरब लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।
1998: रूस ने आर्कटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
2000: दक्षिण कोरिया को विकसित देश का दर्जा मिला।
2011 : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।