1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।

1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।

1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।

1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1973 : इजराइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।

1987 : अफगानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।

1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।

2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला गंवानी पड़ी।

2020 : भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया।

2021 : दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पांच मामलों की पुष्टि।