1759 - इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1859 - चार्ल्स डार्विन की 'आन द ओरिजिन आफ स्पेशीजÓका प्रकाशन।

1963 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।

1871 - नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।

1926 - प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।

1966 - कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला। स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।

1986 - तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988 - दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

1989 - चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।

1992 - चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।