1165 : पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1744 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1873 : वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
1892 : लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
1904 : अमरीका के सेंट लुईस में 1904 में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1923 :जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।
1946 : वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1983 : भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से करीब एक हजार लोग फंस गए थे।
1996 : इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर हिंद महासागर में जा गिरा। विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 : साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने 1997 अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किए।
2002 : जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2006 : अमरीका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।