मेष : दिन शुभ, मनोवांछित सफलता का सुअवसर, विवादास्पद मसला सुलझने को, धर्म में आस्था, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का लाभ, संत समागम से परिवार में खुशी।

वृषभ : योजना अधूरी व्यावसायिक निराशा, विरोधी प्रभावी, बढ़ते हुए खर्च से चिन्तित, मित्रों से तनाव, राजकीय पक्ष से उलझनें, बने-बनाये कार्यों में बाधा, धनहानि सम्भव।

मिथुन : परिस्थितियां सुधार पर आत्मबल में वृद्धि, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, विकास का मार्ग प्रशस्त, यात्रा का सुयोग।

कर्क : ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, सुपरिचितों से विचार-विमर्श, कार्य-व्यवसाय में प्रगति, पुराने विवाद के समापन से खुशी, दर्शनीय स्थलों की यात्रा से मन प्रसन्न।

सिंह : नवीन कार्यों में सफलता का सुयोग, आरोग्य सुख, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, यश-मान-सम्मानपरक कृत्य संपन्न, धनागम में अनुकूलता।

कन्या : स्वास्थ्य प्रतिकूल, व्यापारिक गतिरोध, मानसिक अशांति, व्यय की अधिकता, स्वजनों से अनबन, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, व्यर्थ भ्रमण से धनहानि की आशंका।

तुला : ग्रहयोग बेहतर, आत्मसंयम से कार्यों में सफलता, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, संत समागम, आवागमन में अनुकूलता, आत्मिक शान्ति की अनुभूति।

वृश्चिक : दिन शुभ, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, स्वाध्याय की ओर रुझान, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, कार्यक्षमता में वृद्धि, विवाद समापन पर, मनोविनोद के सुअवसर।

धनु : भाग्योन्नति हेतु नवीन आयाम, स्वास्थ्य में अनुकूल सुधार, विरोधी परास्त, आहार-विहार में नवीनता की झलक, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, नवसम्पर्क उपयोगी।

मकर : एकाग्रता का अभाव, कार्यसिद्धि में कठिनाइयां, राजकीय पक्ष से उलझनें, धन का अभाव, जीवन साथी के कुछ कष्ट, वाहन से परेशानी, विचारों में उग्रता, मन उदास।

कुम्भ : अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, आत्मबल में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, मन प्रसन्न, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, पूँजी का प्रतिफल, मन में खुशी।

मीन : स्वास्थ्य सुधार की ओर, व्यापारिक लाभ का मार्ग प्रशस्त, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, परोपकार की भावना जागृत।