1889- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ था।

1922- ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ब्रिटेन में अपनी रेडियो सेवा शुरू की। 

1940- द्वितीय विश्व युद्ध - कोवेंट्री पर बमबारी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, नाजी जर्मनी के लूफ्टवाफे (जर्मन वायु सेना) ने इंग्लैंड के शहर कोवेंट्री पर भारी बमबारी की।

1948- ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस चार्ल्स (वर्तमान किंग चार्ल्स-3) का जन्म हुआ।

1969- संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपोलो कार्यक्रम के तहत अपने दूसरे मानवयुक्त चंद्र मिशन, 'अपोलो 12Ó को फ्लोरिडा के केप कैनेडी से लॉन्च किया। यह चंद्रमा पर उतरने वाला दूसरा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान था।

1973- ब्रिटिश राजकुमारी ऐन की शादी

ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने एक आम नागरिक, कैप्टन मार्क फिलिप्स से शादी की, जो शाही परिवार में उस समय एक अभूतपूर्व घटना थी।

1991- इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

2006- भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में आतंकवाद विरोधी तंत्र बनाने पर सहमति जताई।