1781 : अंग्रेजों ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1847 : ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1918 : ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1923 : राजकुमारी मॉड ऑफ फाइफ ने वेलिंगटन बैरकों, लंदन में कप्तान चार्ल्स अलेक्जेंडर कार्नेगी से विवाह कर लिया।
1925 : अमरीका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 : लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत। इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 : केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1953 : इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 : मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 : जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गए।
1967 : इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
1984 : एक रुपए के ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए।
1990 : जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995 : नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2005 : ढाका में 13वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।