1809:केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो कुण्डरा घोषणा नाम से जानी जाती है।

1811:कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836: चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1888:स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

1888: प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

1918: प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ। इस युद्ध में 1.7 करोड़ लोगों की मौत हुई थी।

1918:पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

1943:भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

1962: कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1966:अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान जेमिनी-12' प्रक्षेपित किया।

1973:पहली अंतर्राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975: शिलॉन्ग समझौता हुआ, जिसमें नागालैंड की अंडरग्राउंड सरकार ने बिना किसी शर्त के भारत का संविधान स्वीकार किया।

1975:अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।

1982:उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।

1982: इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।