1945 - हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।

1956 - संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।

1957 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।

1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1988 - चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।

1992 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।

1999 - राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

2001 - अफगानिस्तान पर पुन: जबर्दस्त बमबारी।

2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।

2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।

2005 - भारत ने फिलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।

2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।