1888:भारत के महान भौतिक शास्त्री सी वी रमन का जन्म। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1893: कोलोराडो में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1978: इंदिरा गांधी को भारतीय संसद के लिए दोबारा चुना गया।
1982: तुर्की में संविधान को लागू किया गया।
1996: भारत में तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश में 2,000 लोगों की मौत हुई।
1996:नासा ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा।
1998:दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर वापस लौटे। अधिक उम्र में अंतरिक्ष यात्रा के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए उन्हें 77 वर्ष की आयु में नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था।
2002: ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003: अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2005: कुख्यात डकैत निर्भय सिंह गुज्जर (64) की पुलिस मुठभेड़ में मौत।
2012: ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।
2018: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था।