1763:ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया। 1860:अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।
1913:दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने 'द ग्रेट मार्चÓ का नेतृत्व किया।
1917:रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।
1937:देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।
1956:मित्र देशों की सेनाओं ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ स्वेज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।
1985:हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन।
1990:नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।
2014:सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वेÓ का विमोचन।
2020:ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत।
2021:अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत, कई घायल।
2022:तंजानिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत।
2024:डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।