1556 : पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 : स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1636 : मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678 : जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 : स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1854 : हुए क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 : उल्येसेस एस ग्रांट अमरीका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
1895 : आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमरीका का पहला पेटेंट मिला।
1914 : इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की गयी।
1920 : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1930 : अमरीका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति 'बाबित्तÓ के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937 : एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1951 : नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमरीका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1995 : इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1996 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने बेनजीर भुट्टो की सरकार को हटा कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।