मेष : आज के दिन 11/27 बजे तक अभिलाषा की पूर्ति, पुराने विवाद का समापन, तदुपरान्त पूँजी का प्रतिफल न प्राप्त होने से अशांति, वैवाहिक संबंधों में कटुता।
वृषभ : किसी योजना के कार्यान्वयन हेतु प्रयत्नशील, आत्म संयम से कार्यसिद्धि का प्रयास, उच्चाधिकारियों से लाभ, आपसी संबंधों में मधुरता, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
मिथुन : भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, मनोवांछित सफलता का सुअवसर प्राप्त, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा भी, आवागमन में अनुकूलता।
कर्क : आज के दिन 11/27 बजे तक गुप्त चिंताएँ स्वास्थ्य पर प्रभावी, प्रियजनों से तनाव, तदुपरान्त आॢथक प्रगति, स्वनिर्णय हितकर, व्यापार में विस्तार।
सिंह : आज के दिन 11/27 बजे तक बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से प्रसन्नता, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, तदुपरान्त वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका।
कन्या : व्यापारिक विस्तार में प्रयास, विचारों में जागरूकता, सामाजिक कृत्यों से समाज में मान-प्रतिष्ठïा में वृद्धि, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, मनोरंजन में रुचि।
तुला : भाग्योन्नति के नवीन आयाम, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता, शत्रु पराभूत, लाभ का मार्ग प्रशस्त, मित्रों-स्वजनों से आपसी तालमेल, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा सुखद।
वृश्चिक : आज के दिन 11/27 बजे तक आरोग्य सुख में कमी, जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें, तदुपरान्त दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग, आय के नवीन स्रोत।
धनु : आज के दिन 11/27 बजे तक विचाराधीन योजना कार्यरूप में परिणित, पारिवारिक सलाह से कामयाबी, तदुपरान्तराजकीय पक्ष से असहयोग, व्यर्थ की भाग-दौड़।
मकर : स्वास्थ्य में अनुकूल सुधार, परिवार में आपसी तनाव समाप्त, वरिष्ठïजनों की सलाह लाभदायक, श्रेष्ठïजनों से सम्पर्क का लाभ, दूर या समीप की यात्रा लाभदायक।
कुम्भ : भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, विरोधी परास्त, पूँजी का प्रतिफल आशानुकूल, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, धार्मिक कार्यों में रुचि।
मीन : आज के दिन 11/27 बजे तक प्रियजनों से मतभेद, वाद-विवाद की आशंका, तदुपरान्त परिस्थितियाँ भाग्य के पक्ष में, उत्तरदायित्व का निर्वाह, यात्रा का प्रसंग।