1952:अमेरिका ने मार्शल आइलैंड्स में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1954:फ्रांस के कब्जे वाले भारतीय इलाकों पांडिचेरी, कराइकल, माहे और यानोन को भारत सरकार के सुपुर्द किया गया।
1956:दिल्ली को केन्द्रशासित क्षेत्र का दर्जा दिया गया। मध्यप्रदेश के रूप में देश के सबसे बड़े राज्य की स्थापना।
1961:हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स द्वारा बनाए गए यात्री विमान एवरो एचएस748 ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1967:पंजाब राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया और इन्हें पंजाब और हरियाणा नाम दिया गया। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केन्द्र शासित क्षेत्र भी बनाया गया।
1970:फ्रांस में एक नाइटक्लब में आग लगने से 142 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर किशोर थे।
1973:भारत के मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973:विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म। 1984:तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक दिन पहले हुई हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।
1985:हेलीकाप्टर कोरेपोरेशन ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। बाद में इसका नाम बदलकर पवन हंस कर दिया गया।
1994:अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य और धरती के बीच के अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए अपना विशेष अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा।