1485:हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।
1883:स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909:भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1945:भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।
1956:दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।
1961:रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
1974:मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।
1991:अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
2008:गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।
2022:गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत, 170 से अधिक को बचाया गया।