1867:स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म। 

1886 :अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड ने फ्रांस की जनता की तरफ से अमेरिकी जनता को तोहफे के तौर पर मिले ''स्टैच्यू ऑफ लिबर्टीÓÓ को राष्ट्र को समर्पित किया। 

1914 :अमेरिका के चिकित्सा विज्ञानी जोनास एडवर्ड साल्क का जन्म, जिन्होंने पोलियो की पहली सुरक्षित और कारगर दवा ईजाद की।

1955 :पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी का जन्म। 

1955 :अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर प्रोग्रामर और उद्यमी बिल गेट्स का जन्म। 

1962:क्यूबा का मिसाइल संकट हल होने से विश्व ने राहत की सांस ली। 

1971:ग्रेट ब्रिटेन ने प्रोस्परो का प्रक्षेपण किया। यह एक्स-3 उपग्रह श्रृंखला का पहला उपग्रह था।

2009 :पाकिस्तान के पेशावर शहर में आत्मघाती बम हमले में 117 लोगों की मौत, 213 घायल हुए।

2012: सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।

2018:जायर बोल्सोनारो 5.7 करोड़ वोट हासिल कर ब्राजील के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार फर्नांडो हेडेड दूसरे स्थान पर रहे। 16 साल में पहली बार वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार को नहीं मिली जीत। 

2021:अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में 25 दिन जेल में बिताने के बाद बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दी। 

2022:उद्योगपति एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली। भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार अधिकारियों को हटाया।

2023:गुजरात के सूरत शहर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्य अपने घर में मृत पाए गए।