1795:अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला।


1811:सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया।


1920:देश के दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायण का जन्म। 


1978:मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


1995:यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत:बंद किया गया।  


2004:अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।  


2017:कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।


2021:भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।


2021:चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।


2021:वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया।