1296 :संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1881 :स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शामिल किए जाते हैं।

1947:कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1964:भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को ''विजयंतÓÓ नाम दिया गया।

1964 :राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश बना।

1980:उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।

1983 :अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1990:मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

2022 :चक्रवात 'सितरंगÓ के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत।

2022 :ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2023 :सोशल मीडिया मंच को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए अमेरिका के कई प्रांतों ने मेटा कंपनी पर मुकदमा किया।

 2024:इजराइली हमले में गाजा के खान यूनिस में 36 लोगों की मौत।