1568:अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
1740:मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774:कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।
1822:लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1880:एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।
1905:रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1947:अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962:चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1991:भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1998:मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003:मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
2004:बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
2004:ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007:अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2007:अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यामां के सैन्य शासकों के खिलाफ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008:आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
2011:लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्?मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।