1605:जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का निधन।
1817:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
1870:कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
1874:कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
1906:स्वामी रामतीर्थ का निधन।
1918:युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1920:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
1940:महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।
1949- संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
1955:हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।
1968:मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।
1970:भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।