1654 : इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1914 : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ। 

1916 : प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।  

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई। 

1974 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 

1984 : मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए। 

1985 : अकाली दल ने पंजाब के चुनाव में जीत दर्ज की। 

1992 : चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया। 

2008 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझाओ 7 का प्रक्षेपण किया। 

2018 : महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने। 

2020 : मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।

2020 : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, जिसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली।