1810:निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821:मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1908:जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
1947:टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1975:केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975:पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978:जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987:मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका उद्देश्य ओज़ोन परत को हानि पहुँचाने वाले पदार्थों को कम करना था।
2003:भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
2007:पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ के राष्ट्रपति पद पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े कानूनों में संशोधन किया।
2007:वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
2008:भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009:दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।