1943 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1950 : एमीलियो नीनो फरिना पहले एफ1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।

1964 : अमरीकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।

1984 : दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया।

1984 : दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

1998 : स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज ने हादसे के महज एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।

1998 : नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

2003 : पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2004 : रूसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से स्कूल मुक्त कराया।

2006 : यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन 2006 में समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2014 : भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।