1971:भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को हुआ।
1976:मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 2 सितंबर 1976 को हुआ।
1984:भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 2 सितंबर 1984 को हुआ।
1988:भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को हुआ।
1989:भारतीय पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म 2 सितंबर 1989 को हुआ।
1990:काला सागर में 2 सितंबर 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1996:मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 2 सितंबर 1996 में 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1999:भारतीय तैराक बुला चौधरी 2 सितंबर 1999 में दो बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000:मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन 2 सितंबर 2000 में हुआ।
2001:विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का 2 सितंबर 2001 को साइप्रस में निधन हुआ।