1881 : अमरीका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।

1920 : अमरीकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

1956 : भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1957 : मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।

1959 : अमरीकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।

1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1964 : कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमरीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।

1968 : भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

1983 : भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमरीका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।

1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

1994 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।

1995 : पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।

1998 : उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।

2002 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।