1456 : गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज 'हेक्टरÓ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 : जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1814 : ब्रिटिश कर्मियों ने व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
1891: थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 : गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफा देने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969 : वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 : यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
1995 : उत्तरी अमरीका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत की।
1999 : पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सजा।