1872-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म।

1914-जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1923-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म।

1939-तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1944-प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म।

1947-वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।

1968-प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक के. के. (गायक) का जन्म।

1975-प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन।

1976-चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

1979-ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

1990-पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।

1993-सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।

1994-भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन।

1997-सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।