1828 : राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता में संपन्न हुआ।
1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1921 : केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 : यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
1972 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 : अमरीका ने वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
1979 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रूस संघ से अलग होने की घोषणा की।
1995 : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें 350 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
1998 : लिएंडर पेस ने पायलेट पेन अंतराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीती।