भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश उन वीर सपूतों को याद करता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बलिदान के कारण आज हमलोग आजादी की सांस ले रहे हैं। बाहरी और भीतरी चुनौतियों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी को यह प्रतिज्ञा लेने की जरूरत है कि राष्ट्रीय हितों को आंच नहीं आने देंगे। भारत के पड़ोसी देशों खासकर पाकिस्तान एवं चीन से लगातार चुनौती मिल रही है। पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऑपरेशन ङ्क्षसदूर चलाकर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया। दूसरी तरफ सुपर पावर अमरीका ने भारत पर 50 प्रतिशत भारी-भरकम टैरिफ लगाकर भारत को झुकाने का प्रयास किया है। अमरीका लगातार पड़ोसी दुश्मन पाकिस्तान को उकसाने का काम कर रहा है। ऐसी चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए देशवासियों को एकजुट होकर काम करना होगा। भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है। नरेन्द्र मोदी सरकार 'मेक इन इंडियाÓ के तहत भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल कर रही है। देश की अर्थ-व्यवस्था अभी चौथे नंबर पर है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थ-व्यवस्था बन जाएगा। आॢथक रूप से मजबूत होने के साथ ही देश को सामरिक रूप से भी सबल होना पड़ेगा। भारत लगातार अपने स्वदेशी हथियारों एवं मिसाइलों का निर्माण कर इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। ऑपरेशन ङ्क्षसदूर के दौरान स्वदेशी हथियारों ने ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया था। यही कारण है कि भारत के स्वदेशी हथियारों की दुनिया में लगातार मांग बढ़ रही है। भारत 80 से ज्यादा देशों को स्वदेशी हथियारों का निर्यात भी कर रहा है। भारत की अर्थ-व्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है तथा मुद्रा स्फीति नियंत्रण में है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए देशभर में अनेक परियोजनाओं पर काम हो रहा है। देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सरकार अमृतकाल महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम चला रही है। इस तिरंगे के आन-बान और शान के लिए देश के वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दी थी। प्रत्येक भारतवासियों का यह कर्तव्य है कि वह देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दे। स्वदेशी तकनीक अपनाने के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत प्राचीनतम गणराज्यों में से एक है जहां पहले से ही लोकतंत्र मौजूद है। हमारा देश संविधान के चार मूल्यों- न्याय,  स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के आधार पर चलता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में और काम करने की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि देश के अधिकांश लोगों को इसके दायरे में लाया जा सके। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हाॢदक बधाई।